Aadhaar Card बनवाने की फीस बढ़ (Aadhaar PVC Card price hiked) गई है. आधार का प्रबंधन देखने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार PVC कार्ड बनवाने की फीस बढ़ा दी है. प्लास्टिक वाले आधार कार्ड के लिए अब 75 रुपये देना होंगे.
साल 2026 के लक्षण अच्छे नहीं लग रहे हैं. स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप के दाम तो बढ़ ही रहे हैं. अब Aadhaar Card भी महंगा (Aadhaar PVC Card price hiked) हो गया है. आधार का प्रबंधन देखने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार PVC कार्ड बनवाने की फीस बढ़ा दी है. पीवीसी बोले तो प्लास्टिक वाले आधार कार्ड के लिए अब 75 रुपये देना होंगे. पहले इसके लिए 50 रुपये का भुगतान करना होता था. नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू भी हो गई हैं. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि Aadhaar Card अपडेट करवाना तो अक्टूबर 2025 से ही महंगा हो चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *