सांसद खेल महोत्सव

सांसद खेल महोत्सव

◆ बिहार के बेगूसराय में  सांसद खेल महोत्सव के तहत 11 एवं 12 मार्च को गांधी स्टेडियम में सभी खेल का आयोजित किया जाएगा। 

◆ इसके समापन समारोह में उड़न परी के नाम से मशहूर व भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पीटी उषा द्वारा बेगूसराय में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

सांसद खेल महोत्सव के बारे में

◆ इस महोत्सव के शुभारंभ पर खेल जगत की प्रमुख हस्तियां जैसे आयोजक राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा के अलावा बाइचुंग भुटिया के साथ फुटबॉल खेल चुके अजय कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज अंजली सिंह भी मौजूद रहेंगे। 

◆ इस प्रतियोगिता के समापन समारोह को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, गौतम गंभीर सहित अन्य लोग भी ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करेंगे।

◆ ज्ञातव्य है कि खेलों के विभिन्न विधाओं में प्रखंड स्तर पर हुए प्रतियोगिता में अबतक कुल 900 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया है।

 

इस महोत्सव की तैयारियों से जुड़ी हुई बातें

◆ फाइनल मुकाबले की शानदार तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए 9 मार्च 2023 को राकेश सिन्हा के बेगूसराय स्थित आवास पर खेल महोत्सव संचालन समिति की बैठक की गई।

◆वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा कि बेगूसराय में पहली बार राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा द्वारा प्रधानमंत्री की पहल पर संसद खेल महोत्सव का आयोजन कराया गया है। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी से जिले के सभी प्रखंडों के 24 मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

◆ सांसद प्रतिनिधि शंभू कुमार ने कहा कि बिहार में पहली बार आ रही पीटी उषा जब खिलाड़ियों के बीच रहेगी तो जोश और खरोश की कल्पना नहीं की जा सकती है। साथ ही कहा कि उक्त खेल महोत्सव का आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभा को बड़ा प्लेटफार्म दे दिया गया है।

◆ माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ’खेलेगा इंडिया-बढ़ेगा इंडिया’ का सिर्फ नारा नहीं दिया, बल्कि उसे चरितार्थ कर रहे हैं। राकेश सिन्हा ने इसके लिए बेगूसराय के सभी 18 प्रखंडों में शानदार पहल की।

◆ इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नवीन कुमार एवं सुनील कुमार ने कहा कि यह खेल महोत्सव प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश के विभिन्न जगहों पर हो रहा है। 

◆ बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि बेगूसराय में पीटी उषा का आगमन एक सपना जैसा है और हम सब के लिए गर्व का विषय है।

जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया की मुहिम शुरू की गई है और उसको लेकर पूरे देश भर में अलग अलग तरीके से खेलों को आगे बढ़ाने मैं जो योगदान दिया जा रहा है वह निश्चित तौर पर वर्तमान में सुखद पलों की ओर अग्रसर होगा और इससे विश्व स्तर पर भारत खेल के हर फॉर्मेट में विभिन्न मेडल जीतकर इस कल्पना को सार्थक भी करेगा।