दिल्ली: सर्दियों के लिए करना पड़ेगा थोड़ा और इंतजार, जानिए क्यों!

दिल्ली: सर्दियों के लिए करना पड़ेगा थोड़ा और इंतजार, जानिए क्यों!

जानिए दिल्ली में ठंढ ने अब तक क्यों नहीं दी दस्तक, नवंबर में गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड!

दिल्ली में नवंबर की गर्मी ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड दिया है। राजधानी में 7 नवंबर 2022 को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 2008 के बाद नवंबर महीने में सबसे अधिक है। IMD (India Meteorological Department) के मुताबिक 1 नवंबर 2022 को दिल्ली का पारा हाई था इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। लोगों की मानें तो नवंबर के पहले हफ्ते में अच्छी ठंड का एहसास कम हुआ है। आइए जानते हैं दिल्ली में अब तक क्यों नहीं हुईं ठंड की दस्तक..

हवा के रुख ने बदला तापमान का दर

आमतौर पर इन दिनों, यानी नवंबर के महीने में दिल्ली और आसपास के इलाकों में पहुआ हवाएं चलती हैं। ये ठंडी हवाएं हिमालय और कई बार तो यूरोपीय देशों से भी यहां हवाएं आती हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से दिल्ली में हवाओं का रूख बदला हुआ है।

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक आर. के. जेनामनि कहते हैं कि, “मौजूदा रिकॉर्ड अधिकतम तापमान की वजह पुरवा हवाएं हैं, जिनको पूर्व हवाएं कहा जाता है। आमतौर पर सर्दियों के मौसम में यह सर्दी का एहसास दिलाती हैं।”

इस बीच केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है हालांकि दिल्ली का AQI बहुत खराब है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नवंबर में देश के अधिकांस हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा की देश के अधिकांस इलाकों में नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।

नवंबर में इस तरह से तापमान के बढ़ने से फसलों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। इन सबका प्रमुख कारण जलवायु परिवर्तन है। लगातार विश्वभर में उत्सर्जित ग्रीन हाउस गैस से बढ़ती गर्मी, पिघलते ग्लेसियर पूरे विश्व के जलवायु को अलग-अलग तरह से प्रभावित कर रहे हैं। फलस्वरूप फसलों में कई तरह के रोग, फसलों के पैदावार चक्र में बड़ी असमानता, पैदावार में कमी हो रही है।