दरभंगा में दिन दहाड़े गोलीबारी, तीन घायल बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल, भाजपा नेता ने सरकार पर हमला

दरभंगा में दिन दहाड़े गोलीबारी, तीन घायल  बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल, भाजपा नेता ने सरकार पर हमला

दरभंगा, 17 अक्टूबर । बिहार के दरभंगा शहर में सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बिहार की सियासत भी गर्मा गई है। विधान परिषद में विरोधी दल के नेता हरी साहनी ने इस घटना पर बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार अब धीरे-धीरे जंगलराज की तरफ बढ़ रही है।

दरअसल, बीजेपी एमएलसी हरि सहनी इस घटना में घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। घायलों से मिलने के बाद हरी सहनी निजी अस्पताल से बाहर आकर मीडिया से भी बात की और बिहार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नितीश सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार एक खास वर्ग के तुष्टिकरण के कारण उनका मनोबल इतना बढ़ा दिया है जिसके कारण पूरे बिहार में इस तरह की घटना में बढ़ोतरी हो रहा है।

विधान परिषद के विरोध दल के नेता ने कहा कि दरभंगा समेत बिहार में बढ़ते अपराध के पीछे सरकार के तुष्टिकरण की राजनीत को बड़ा कारण बताया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर सरकार जंगलराज के तरफ जा रही है पुलिस पर सरकार का दबाव है। ऐसे में पुलिस भी निष्पक्ष काम नहीं कर पाती है। सरकार पुलिस को खुल कर काम करने दे तभी बिहार में अपराध पर लगाम लगाया जा सकता है।

हरी साहनी ने कहा कि दरभंगा में हुई गोलीबारी की घटना सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। सरकार को इस घटना पर संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

इस घटना के बाद दरभंगा पुलिस भी अलर्ट मोड में है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।