जिले का मान सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

जिले का मान सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
file photo

हाल ही में बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न खेलों के राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ाने के परिपेक्ष में मोमेंटो वह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

◆ इस सम्मान समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह, डीपीओ स्थापना दयाशंकर, अनुग्रह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 

सम्मान पाने वाले खिलाड़ी

◆ कुश्ती के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से जलवा बिखेरने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाला पुटूस रमन, महिला वर्ग में सलोनी कुमारी को सम्मानित किया गया।

◆  एथलेटिक्स में 12 खिलाड़ियों को, खो-खो में 8 खिलाड़ियों को सम्मान मिला। 

◆ खेल के विकास को लेकर के जिला प्रशासन खेल के क्षेत्र में लगातार ध्यान दे रही है और ज्यादा से ज्यादा खेल सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है।

◆ गांधी मैदान में खेल भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 

◆ भारत सरकार द्वारा कुश्ती को बढ़ावा देने के लि दखेलो इंडिया के तहत जिला मुख्यालय में कुश्ती खेल प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाना है। अब राष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रोशन होगा।

 

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन हेतु आयोजित किए गए इस समारोह से निश्चित तौर पर नई प्रतिभाओं को मौका मिलेगा और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी। भारत सरकार द्वारा जो खेलों के स्तर को और बेहतर करके विश्व स्तर पर भारत के झंडे को फहराने की जो मुहिम खेलो इंडिया चल रही है उसके तहत विभिन्न खेल मैदान भी बनाए जा रहे हैं और इनसे गांव से संबंधित वह प्रतिभा है जो संसाधनों के अभाव में पिछड़ जाती है वह अब निखर कर सामने आएगी जिसका प्रमाण बिहार दिवस पर सम्मानित किए गए ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।