बिहार स्थापना दिवस : 22 मार्च 2023 को बिहार ने अपने स्थापना दिवस के 111 वर्ष पूर्ण किए।

बिहार स्थापना दिवस : 22 मार्च 2023  को बिहार ने अपने स्थापना दिवस के 111 वर्ष पूर्ण किए।

◆ बिहार स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवस के विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसका आज 22 मार्च 2030 को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में उद्घाटन किया।

◆  इसके बाद गांधी मैदान व शहर में कई जगहों पर भव्य कार्यक्रम होंगे। 

 

वर्ष 2023 की थीम

"युवा शक्ति बिहार की  प्रगति"




क्यों मनाया जाता है

◆ बिहार दिवस पर दिवस 22 मार्च को बिहार राज्य के गठन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

 

बिहार राज्य गठन के पीछे का इतिहास

◆ वर्ष 1912 में बिहार और उड़ीसा को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर के उपरांत के रूप में अलग बनाया गया था

◆ बिहार राज्य के गठन से पहले यह छेत्र बंगाल प्रांत का हिस्सा हुआ करता था जिसमें वर्तमान के पश्चिम बंगाल बिहार झारखंड उड़ीसा और बांग्लादेश का हिस्सा शामिल था 

 

स्थापना दिवस से जुड़ा महत्व 

◆ बिहार राज्य के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसलिए इसको राजकीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है राज्य भर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम परेड व रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाते हैं।

◆ इंडियन को लेकर बिहार के लोगों में जबरदस्त का उत्साह देखा जाता है उसी के तहत अपनी संस्कृति परंपरा और समृद्ध इतिहास को दुनिया के बाकी देशों में प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलता है बिहार दिवस हर साल बड़े उत्साह उल्लास के साथ मनाया जाता है।



स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में उनसे जुड़ी हुई अन्य बातें 

◆ बिहार स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई लोगों को सम्मानित भी किया। 

◆ मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान  बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की भी मांग दोहराई। साथ में रहे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन के दौरान महापुरुषों का जिक्र करते हुए लालू प्रसाद और अन्य को याद किया

◆  इस बार बिहार दिवस की थीम बिहार के युवाओं को समर्पित है। इसलिए इस बार इस त्रि–दिवसीय आयोजन में बिहार के कई युवाओं के कार्यक्रम होने वाले हैं। 

◆ इसके साथ ही बिहार सरकार के कई विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।

◆ स्थापना दिवस के इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 22 से 24 मार्च तक बिहार दिवस समारोह में विकसित बिहार की झलक दिखाई जाएंगी। 

◆ इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने किया। जिसे लेकर पूरा गांधी मैदान सज-धज कर तैयार हो गया था।

◆ वहीं बिहार दिवस के दौरान गांधी मैदान में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से सस्ते दर पर बड़े वृक्ष और औषधीय पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। 

◆पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव के द्वारा बुधवार 23 मार्च को स्टॉल का उद्घाटन किया जाएगा। 

इस मेले में आने वाले लोग 10 रु. प्रति बड़े वृक्ष का पौधा खरीद सकेंगे। वहीं 150 रु. में गमला के साथ औषधीय पौधा खरीद सकेंगे। 

◆ इसमें सिशम, गुलमोहर सहित 20 अधिक प्रजाति के पौधा मिलेगा। विभागीय प्रदर्शनी के लिए जल जीवन हरियाली का मॉडल, प्रदेश के विभिन्न इको टूरिज्म साइट का मॉडल और जलवायु परिवर्तन पर मॉडल प्रदर्शन किया जाएगा।