राष्ट्रीय आविष्कार अभियान

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान

हाल ही में बिहार के डालमियानगर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी वह विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।



कार्यक्रम के बारे में

◆ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के  तहत प्रखंड के सभी मध्य तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग 6 -8 तथा वर्ग 9- 12 के विद्यार्थियों के प्रखंड स्तरीय अंतर विद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी तथा विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मध्य विद्यालय साहू जैन डालमियानगर के प्रांगण में किया गया। 

◆ कार्यक्रम का उद्घाटन मो. नईमुद्दीन अंसारी तथा मध्य विद्यालय शिवगंज के प्रधानाध्यापक संजय कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ◆उद्घाटन के बाद उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक सोच, तार्किक शक्ति और दैनिक जीवन में विज्ञान के बढ़ते अनुप्रयोग की दिशा में इस प्रकार के कार्यक्रम कारगर सिद्ध होते हैं।

◆  इसमें सफल विद्यार्थी बाल वैज्ञानिक के रूप में अपने को स्थापित कर सकते हैं। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों के द्वारा विज्ञान से संबंधित अनेक प्रदर्शनी लगाए गए थे। 

◆ कक्षा 6 से 8 विज्ञान प्रदर्शनी में मध्य विद्यालय ,पतपूरा की शोभा कुमारी एवं कक्षा 9-12 विज्ञान प्रदर्शनी में माध्यमिक विद्यालय डेहरी ऑन सोन के शिवम सागर एवं कक्षा 6 -8 विज्ञान क्विज में मध्य विद्यालय वेरकप से सागर कुमार सफल हुए।

 

निष्कर्ष : इस प्रकार के कार्यक्रम से निश्चित तौर पर विज्ञान के क्षेत्र में अपने भविष्य को खोजने वाले बच्चों के सपनों को पंख लगेंगे और वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने की इस मुहिम में कई सारी प्रतिभाएं निखर कर सामने आएगी और उनके प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का संभल भी मिलेगा