शिक्षक का शव फंदे से लटकाया गया बरामद

शिक्षक का शव फंदे से लटकाया गया बरामद

रकटियागंज, पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रमुख शिक्षक का शव फंदे से लटकाया गया है। परिजनों का आरोप है कि वह हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। मृतक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के पांडेय टोला के निवासी सूरज महतो के रूप में हुई है।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के छोटे भाई शिवराज महतो ने घटना का विवरण देते हुए कहा कि रोज की तरह उनका भाई घर से टहलने निकले थे। अचानक उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला है।

पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी है और घटना के पीछे की वजह की खोज में लगी हुई है। घटना के सच्चाई का पता लगाने के लिए व्यापक जांच की जा रही है।