बिहार दिवस कॉन्क्लेव

बिहार दिवस कॉन्क्लेव

बिहार दिवस की धूम विदेशों में भी जी हाँ,बिहार दिवस कॉन्क्लेव का आयोजन 19 मार्च को दुबई में होने जा रहा है।

◆ वर्ष 2023 में बिहार प्रदेश अपने स्थापित होने की 121 वीं वर्षगांठ  पूर्ण करेगा

 

बिहार दिवस कॉन्क्लेव के बारे में

◆  121 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में  दुबई के भारतीय दूतावास में आयोजित होने वाले बिहार दिवस कॉन्क्लेव को लेकर सोमवार, 13 मार्च 2023  को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। 

 ◆ बिहार की 121 वीं वर्षगांठ के अवसर पर इंडिया पॉज़िटिव द्वारा भारतीय दूतावास में बिहार दिवस कॉन्क्लेव का आयोजन है। 

◆ इस कार्यक्रम में दुबई में रहने वाले अप्रवासी बिहारी शामिल होंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

◆ इस कार्यक्रम में कई दिग्गज कलाकार और खिलाड़ी होंगे शामिल

◆ बिहार सिनेमा अपनी एक अलग पहचान रखता है इसी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकार व बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बनाने वाले युवा अभिनेता चंदन रॉय, प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति, लोक गायिका देवी व मैथिली सिंगर विकास झा व अन्य कई दिग्गज शामिल होंगे। 

◆ इस कार्यक्रम में दुबई के कई बड़े कारोबारी व यूएई के अधिकारी भी हिस्सा लेंगें।

● इंडिया पॉज़िटिव के सचिव मनीष सिन्हा ने कहा कि दुबई में अप्रवासी बिहारियों के साथ बिहार दिवस मनाने का कार्यक्रम पिछले 3 वर्षों से कोरोना के कारण हम नहीं कर पा रहे थे।

 ◆ बिहार दिवस कांक्लेव प्रदेश की संस्कृति का प्रचार प्रसार वैश्विक स्तर पर करेगी और साथ में अप्रवासी बिहारियों की आर्थिक व सामाजिक शक्ति का बिहार के विकास व सकारात्मक योगदान मिले इसकी भी पहल करेगी।

◆  यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष संगठन द्वारा जारी रहेगा।

 ◆ इंडिया पॉज़िटिव संगठन के सदस्य सूजा सौरभ ने कहा कि सचिव व युवा नेता मनीष सिन्हा लगातार बिहार में सकारात्मक बदलाव को लेकर काम कर रहे हैं। 

◆ बिहार दिवस दुबई कार्यक्रम अप्रवासी बिहारियों को अपनी मिट्टी के विकास से जोड़ने में सफल होगी। वहीं दुबई में रहने वाले बिहारी विकास सिंह ने कहा कि बिहार दिवस दुबई में मनाना और ख़ासकर भारतीय वाणिज्य दूतावास में वहां रह रहे बिहारी समाज के लिए बड़ी बात है। ◆ मनीष सिन्हा के पहल के कारण यूएई में रहने वाले बिहारी इस कार्यक्रम के लिए बहुत उत्सुक हैं।

◆ इस कार्यक्रम का भी दुबई में है होने से जितने भी बिहारी भाई वाह निवास करते हैं इनको विशेष बल मिलेगा और वह इस कार्यक्रम को लेकर बहुत ही अधिक उत्साहित है।

 

इस प्रकार की पहल विदेशों में जाकर करना हमारी संस्कृति की विविधता और विस्तारता को बढ़ावा देने का एक सुखद संकेत है। निश्चित तौर पर इस प्रकार की पहल से देश, प्रदेश और विदेश तीनों में सकारात्मक संदेश जाएगा और एक दूसरे की संस्कृति और सभ्यता के पारस्परिक बदलाव और सीखने को भी अवसर मिलेगा।