हेल्दी बेबी शो

हेल्दी बेबी शो
file photo

हाल ही में बिहार के हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता एवं हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। 

 

हेल्दी बेबी शो के बारे में 

◆ इस शो में क्षेत्र की विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के जच्चा बच्चा व सेविकाओं ने भाग लिया।

◆ समाज कल्याण विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से कुपोषण दूर करने का अभियान चलाया जा रहा है।

◆ बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में हेल्दी बेबी शो व पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।

◆ हेल्दी बेबी शो के ज्यूरी सदस्य डॉ. मीना राय व डॉ. एके रथ ने बच्चों के देख - भाल से संबंधित टिप्स दिए। 

◆ शो में भाग लेने वाले बच्चों का स्वास्थ्य जांचकर विजेताओं का चयन किया। 

◆ जिसमें 9 महीने की सान्वी कुमारी को प्रथम,10 महीने के अंश को दूसरा जबकि 20 महीने के काव्या को तीसरा पुरस्कार दिया गया।वहीं दिव्यांश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

◆ इस शो में पांच सदस्यीय ज्यूरी सदस्यों ने विजेता घोषित किया की।

◆ हेल्दी बेबी शो के बाद पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

◆  जिसमें प्रखंड प्रमुख विजय कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा,उप प्रमुख सत्येन्द्र चौधरी के पांच सदस्यीय ज्यूरी सदस्यों ने व्यंजनों को टेस्ट कर विजेता का घोषणा किया। जिसमें प्रभावती कुमारी के सप्त अनाजों से निर्मित पोष्टिक लड्डू को प्रथम, कविता कुमारी के पपीता के हलवा को द्वितीय, नगीना रमन के मक्के का हलवा को तृतीय, वहीं संध्या और खुशबू के सूजी के पौष्टिक हलवा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 

◆ प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न व्यंजनों में पाए जानें वाले पोषक तत्वों के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया गया।

◆ पोषक व्यंजन प्रतियोगिता में खनिज एवं पोषक तत्वों से भरपूर साग-सब्जियों, अंकुरित अनाजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। 

◆ प्रतियोगिता के दौरान पोषक तत्वों से भरपूर स्थानीय व्यंजनों को बनाया गया तथा उन व्यंजनों के महत्व के बारे में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जानकारी दी गई। 

◆ इस दौरान गर्भवती एवं शिशु वती महिलाओं को बताया गया कि उचित खान-पान से शिशु के साथ-साथ स्वयं के भी शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता है। 

◆ कार्यक्रम के आयोजन में प्रखंड समन्यवक राजू कुमार, कार्यालय सहायक सतीश सिंह, सुपरवाइजर माला कुमारी, इंदु कुमारी, ऋतु कुमारी, शबनम कुमारी ने सहयोग किया। इन सभी के सहयोग से ज्ञान उत्सव संपन्न हुआ जिससे उत्साह उमंग और जानकारी का प्रचार प्रसार होगा



निष्कर्ष: इस अनूठे  हेल्दी शो बेबी के जरिए मां और बच्चे से संबंधित स्वास्थ्य जागरूकता की यह पहल अनुकरणीय है इससे प्रतियोगिता और सीखने और सिखाने की प्रक्रिया तेज होगी और जागरूकता का अभाव की हट जाएगा।