चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती की तैयारियां जोरों शोरों पर

चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती की तैयारियां जोरों शोरों पर
file photo

बिहार के सासाराम में 2 अप्रैल को सम्राट अशोक की जयंती समारोह को बगिया को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार विभिन्न प्रकार के अभियान चला रहे हैं।

◆ सम्राट अशोक जयंती समारोह को भव्य बनाने हेतु इसकी सूचना प्रसारित करने के लिए कार्यकर्ता गांव- गांव सभा कर लोगों से भाग लेने की अपील कर रहे हैं। 

◆ इस कार्यक्रम के तहत ओबरा प्रखंड के सोनहुली, सरसौली, मलवां सहित अन्य गांव में आम सभा किया गया। 

◆ सभा का नेतृत्व भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा ने किया।

 ◆ प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 2 अप्रैल को सासाराम रेलवे मैदान में सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई जाएंगी। 

◆ आम सभाओं के दौरान उपस्थित सभी माता-बहन व ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेंगे तो निश्चित तौर पर सम्राट अशोक को समर्पित यह समारोह ऐतिहासिक बन जाएगा।

◆ बिहार केपाटलिपुत्र में जन्मे सम्राट अशोक की महानता से पूरा विश्व परिचित है और उनकी इसी महानता को और निखारने के लिए हम सभी एक बार फिर से पूरे जोश और उत्साह के साथ इस समारोह में जुड़ेंगे तो इसकी खुशबू दूर दूर तक जाएगी

◆ सम्राट अशोक की जयंती पर अगर हम सभी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते हैं तो उनके बताए मार्गदर्शन पर अगर चलेंगे और उनकी जयंती पर सभी मिलकर उनका संकल्प लेंगे तो निश्चित ही पूरे देश और प्रदेश में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।