राष्ट्रपति बीकानेर में 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल हुईं

राष्ट्रपति बीकानेर में 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल हुईं

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज (27 फरवरी 2023) राजस्थान के बीकानेर में 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल हुईं और उन्होंने महोत्सव को संबोधित किया।

इस अवसर पर बोलते हुएराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव जैसे उत्सव न सिर्फ देश की कला और संस्कृति को बढ़ावा देते हैंबल्कि राष्ट्रीय एकता की भावना को भी मजूबत करते हैं। इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को हमारी बहुमूल्य एवं समृद्ध संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों की विशेषताओं को जानने व समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रौद्योगिकी को परंपराओं के साथ और विज्ञान को कला के साथ जोड़ना आवश्यक है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी की मदद से हर क्षेत्र में नए प्रयोग हो रहे हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी प्रौद्योगिकी को अपनाया जा रहा है। हम नई प्रौद्योगिकी के माध्यम से अपने देश की कलापरंपरा और संस्कृति की पहुंच का दायरा बढ़ा सकते हैं। हम सभी को भारत की बहुमूल्य और समृद्ध संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। साथ हीहमें अपनी परंपराओं में नए विचारों और सोच को जगह देनी चाहिएताकि हम अपने युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को इन परंपराओं से जोड़ सकें। यह बहुत जरूरी है कि हमारे युवा और बच्चे इस देश की अनमोल विरासत के महत्व को समझें।

राष्ट्रपति ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि परिवर्तन जीवन का नियम है। समय के साथ कलापरंपरा और संस्कृति में भी बदलाव आते हैं। समय के साथ-साथ कला की शैलीजीवनशैलीवेशभूषाखान-पान में बदलाव आना स्वाभाविक हैलेकिन कुछ बुनियादी मूल्य और सिद्धांत पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलते रहने चाहिएसिर्फ तभी हम भारतीयता को जीवित रख पायेंगे। वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावनाशांति और अहिंसाप्रकृति के प्रति प्रेमसभी जीवों के प्रति करुणादृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना- ऐसे कई मूल्य हैं जो हम सभी को एक सूत्र में बांधते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज के लोगों का जीवन और समय बहुत तेजी से बीत रहा है। इसलिए हमारी कला और संस्कृति की विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आसान नहीं है। उन्होंने प्रमुख हस्तियोंविद्यवानोंकला प्रेमियों और कलाकारों से ऐसे तरीके और तकनीक खोजने का आग्रह किया जिससे आज की पीढ़ीविशेष रूप से युवा और बच्चे कला एवं संस्कृति को समझ सकें व उसे सीख सकें।