अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

समस्त नारियों के सम्मान में समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Theme For 2023

"DigitAll: Innovation And Technology For Gender Equality"

 

आज का दिन क्यों है खास?

◆ प्रतिवर्ष 8 मार्च को पूरे विश्व के कहीं देशों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

◆ वर्ष 1977 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी।

 

उद्देश्य

◆ इस दिवस को मनाने का मुख्य  प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक विभेद के बिना महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानना व महिलाओं को सम्मान देना।

 

वर्तमान परिदृश्य से महिलाओं से जुड़ी हुई चिंताएँ

◆ आज का युग भले ही अत्याधुनिक हो गया हो लेकिन अभी भी समाज में महिलाओं को कार्य का रूप एवं सीमा, राजनीतिक भागीदारी, शिक्षा का स्तर, स्वास्थ्य की स्थिति, निर्णयकारी निकायों में प्रतिनिधित्व, संपत्ति तक पहुँच सीमित ही बनी हुई है यानी कि जिन तक महिलाओं की पहुँच पुरुषों के बराबर नहीं है।




भारतीय संविधान में वर्णित महिलाओं महिलाओं के हक 

◆ अनुच्छेद 15 में महिलाओं को लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किए जाने बताया गया है। 

◆ अनुच्छेद 14 में विधि के समक्ष समान संरक्षण  का मूल अधिकार प्राप्त है।

◆  संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए यह मूल कर्तव्य निर्धारित किया गया है कि वह महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रचलित अपमानजनक प्रथाओं का त्याग करे।

 

 भारत में महिलाओं के अधिकारों से जुड़े कानून/ अधिनियम

◆ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956

◆ दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 ◆ राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990

◆घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005

◆ महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, 2013

 

महिला सशक्तीकरण से जुड़ें हुए भारत सरकार के योजनाएं

◆ राजनीति में भी महिलाओं को आगे लाने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) पंचायत महिला एवं युवा शक्ति अभियान चलाया जा रहा है (PMEYSA)

◆ शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु विज्ञान ज्योति योजना, गति योजना, किरण योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना संचालित हो रही है

◆ उद्योग में भी महिलाएं अपना परचम लहरा सके इस हेतु महिला ई-हाट, महिला बैंक, महिला उद्यमिता मंच (WEP), महिला बैंक की योजनाएं संचालित हो रही है

 

महिलाओं से जुड़ी हुई अन्य सरकारी योजनाएं

◆ राष्ट्रीय क्रेच योजना

◆ वन स्टॉप सेंटर योजना

◆ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

◆ उज्ज्वला योजना

◆ स्वाधार गृह निर्भया

◆ सखी निवास

◆ वीमेन हेल्पलाइन

 

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य तब ही सार्थक होगा जब हम सभी हमारे आसपास की महिलाओं को एक सम्मान की दृष्टि से देखकर उनकी संभावनाओं को सफलता में बदलने में उनको सहयोग करेंगे। साथ ही, हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि हर महिलाओं को उनके उचित अधिकार जो उनके लिए बने हैं वह उनको मिले उस दिशा में हम सभी को मिलकर आवाज उठानी होगी और हमारी भारतीय संस्कृति में तो इसके लिए श्लोक भी है "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता" सदियों से चली आ रही इस परंपरा का निर्वाह हम पूर्ण रूप से अपनी -अपनी तरफ से करना शुरू कर देंगे तो वर्तमान का जो दृश्य है वह बदलते देर नहीं लगेगी।